फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं को सुधरने की मिली चेतावनी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम प्रकाश बिंदु। - फोटो : mau
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ द्वारा बैठक का एजेंडा रखा गया। बैठक में डीएम ने जर्जर महिला जिला अस्तपताल को नवीन भवन में शिफ्ट करने और कार्यों में शिथिलता बरतने वाली आशाओं को बर्खास्त करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्यों की बैठक लेते हुए डीएम प्रकाश बिंदु ने जिले के कई सीएचसी-पीएचसी केंद्रों पर जननी सुरक्षा योजना के तहत आशाओं द्वारा प्रसव न कराने पर नाराजगी जताई। सीएमओ को निर्देश दिया कि जो आशा कार्यों में शिथिलता बरत रही हैं, उन्हें पहले सुधरने के लिए चेतावनी दे, फिर भी कार्य न करने पर उन्हें बर्खास्त करने का निर्देश दिया।

बैठक में महिला जिला अस्पताल को अविलंब नवीन भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही रानीपुर पीएचसी को भी नवीन भवन में शिफ्ट करने की बात कही। बैठक में टीकाकरण करने, 2018-19 में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम द्वारा संचालित मोतिया बिंद आपरेशन योजना समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह, अपर सीएमओ डा. पीके राय, सीएमएस डा. बृजकुमार, बीएसए ओपी त्रिपाठी,  जिला समाज अधिकारी मुक्तेश्वर चौबे, कामाख्या मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें