फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड को लेकर लोगों में नहीं आ रही है जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद लोगों में इससे सुरक्षा को लेकर जागरूकता नहीं आ रही है। कोविड की जांच कराने, टीकाकरण कराने आने वाले लोग भी सावधानी नहीं बरत रहे हैं। पंचायत चुनावों के दौरान तो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करने के प्रति घोर लापरवाही देखने में आई। वहीं जो लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं वे भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों की मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की कोविड जांच रिपोर्ट अनिवार्य किए जाने के बाद जांच केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ जा रही है। जिला मुख्यालय पर सदर अस्पताल और जिला महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर कोविड जांच केंद्रों पर लोगों की भारी संख्या देखी गई। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। शनिवार को भी जिला अस्पताल के जांच केंद्र पर कई सौ लोगों की भीड़ आ गई। कर्मचारियों के सोशल डिस्टेसिंग के पालन करने के आग्रह का इन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। इसी प्रकार जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल पर वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोगों में भी सोशल डिस्टेसिंग के पालन करने को लेकर गंभीर उदासीनता देखी जा रही है। सीएमओ डा. एससी सिंह का कहना है कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन हर नागरिक को करना चाहिए। यह सबका दायित्व है कि इस महामारी के समय लोग खुद भी सुरक्षित रहें अपने और दूसरों के परिवारों को भी सुरक्षित रहने देने के प्रति गंभीर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें