फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक रहकर साइबर अपराध से बचें

विज्ञापन
ुहम्मबाद गोहना कोतवाली से संबंध साइबर अपराध सेल और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वाधान - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर साइबर और एंटी रोमियो टीम के संयुक्त तत्वाधान में अतरारी गांव स्थित मोमिन अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला जन जागरूकता एवं सुझाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने आह्वान किया कि महिलाएं जागरूक रहें तो साइबर अपराध से बच सकती हैं। खैराबाद चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर ने कहा कि अगर छात्राएं और महिलाएं जागरूक रहें तो वह तमाम प्रकार की अपराधिक घटनाओं से खुद बचा सकती हैं और अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस की मदद कर सकती हैं। कहा कि छात्राएं स्कूल आते जाते समय नजर रखें कि एक ही स्थान पर रोजाना बैठने वाला कोई ऐसा व्यक्ति जो किसी प्रकार की छींटाकशी कर रहा हो इसकी सूचना हेल्पलाइन 1090 पर दे सकती हैं। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। मुहम्मद अब्दुल रब ने कहा कि बैंक आदि में मांगने पर किसी भी प्रकार की ओटीपी, केवाईसी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड एटीएम के पीछे लिखा सीवीवी नंबर आदि कभी भी ना बताएं। ऐसा करने को कोई दबाव बना रहा हो तो 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दी जा सकती है। कहा कि यहां मौजूद छात्राएं इस जानकारी को अपने परिजनों और गांव के लोगों को भी बताकर जागरूक करें। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक हाजी असरार अहमद, मुहम्मद जाहिद, मुहम्मद राशिद, पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, शरद यादव, निलेश मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, प्रिया सिंह, शिवानी तिवारी, अंजना तिवारी, रवि सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें