कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के तत्वावधान में रतनपुरा के बड़ी मेउड़ी गांव में किसानों की समस्या को ?
- फोटो : MAU
मऊ। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों को उनके खेतों पर उचित संसाधनों का उपयोग कर आमदनी बढ़ाने के टिप्स दिए। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि सर्वे का मुख्य उद्देश्य किसान की समस्याओं से रूबरू होकर उसके अनुरूप नई कृषि तकनीकी पर शोध कर उत्पादन को बढ़ाना है। सर्वेक्षण के दौरान छोटे, बड़े मध्यमवर्गीय तथा भूमिहीन किसान मिल रहे हैं। किसानों के पास उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करके उत्पादन क्षमता बढ़ाना है। डॉ. चंदन सिंह मृदा वैज्ञानिक ने बताया कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए किसानों की समस्याओं के अनुरूप प्लानिंग बनाकर बड़े किसानों को फसल उत्पादन, मध्यम वर्गीय एवं छोटे किसानों को डेरी उत्पादन तथा बीज त्पादन तथा भूमिहीन किसानों को मुर्गी एवं बकरी पालन पर आधारित व्यवसाय देकर आत्मनिर्भर बनाना होगा। इस दौरान देवेंद्र सिंह ग्राम प्रधान जगदीश राजभर, शिव कुमार यादव, मोहम्मद हसनैन, अभिषेक कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, चंद्रजीत राजभर, मुकेश, कन्हैया प्रजापति, देवेंद्र कनौजिया, यादवेंद्र यादव, जय किशन यादव, मुकेश कुमार, रुदल सिंह एवं जय किशन दास मौजूद थे।