फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ जंक्शन पर नो-पार्किंग जोन में ऑटो और ई-रिक्शा का कब्जा

विज्ञापन
मऊ जक्शन पर नो पार्किंग में खड़े ऑटो ई रिक्शा
विज्ञापन
मऊ। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार और संपर्क मार्गों पर इन दिनों अव्यवस्था है। स्टेशन परिसर के बाहर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी न होने के कारण दिनभर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि वे नो-पार्किंग जोन में ही अपने वाहन खड़े कर सवारियां भरने लगते हैं, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मऊ जंक्शन से रोज 44 ट्रेनें गुजरती हैं, इनसे करीब 10 से 12 हजार लोग यात्रा करते हैं। जाम की सबसे अधिक समस्या सुबह 6 बजे से 11 बजे, दोपहर 01 बजे से 4 बजे और शाम से रात तक रहती है। लोग अपने रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को चार पहिया या दो पहिया वाहनों से छोड़ने आते हैं, लेकिन उन्हें निकलने में अधिक समय लगता जाता है।
विज्ञापन

बीते 05 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे पार्किंग रसीद काटने और शुल्क वसूली को लेकर पार्किंग ठेकेदार और ई-रिक्शा चालक के बीच नोकझोंक के बाद हिंसक मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्किंग ठेकेदार और उनके तीन कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर वे स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वारों पर गाड़ियां तिरछी खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें