फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक ने बचा ली तीन जिंदगियां

Tue, 20 Sep 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के घाघरा पुल पर अपने दो मासूम बच्चों को लेकर नदी में छलांग लगाने जा रही एक महिला को एक आटो चालक ने बचा लिया। उसने महिला को पकड़ लिया और उन्हें जबरदस्ती बैठाकर थाने लाया।   
विज्ञापन
   दोहरीघाट थाना क्षेत्र के घाघरा पुल पर से दोहरीघाट कस्बा के खटिकटोला निवासी आरती पत्नी विनोद निवासी बेलौली अपने दो बच्चों के साथ नदी में कूदने का प्लान बना रही थी। महिला और बच्चों को देख मनोज ने उसे पकड़ लिया। महिला पकड़े जाने के बाद रोने लगी और जान देने की बात कहने लगी। मनोज उन्‍हें थाने लाया। थाने आकर मनोज ने पूरी बात बताई तो सभी ने उसके प्रयास की सराहना की। महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहता है और घर पर उसके परिवार के सदस्य आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने उसके मायके वालों को भी बुलवाया। विवाहिता को पुलिस ने उसके बहन के घर भेज दिया। महिला घर से प्रताड़ित होने के बाद अपने मायके भुसउल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के लिए निकली है। पुलिस ने आरती को उसकी बहन के घर नौली गांव भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें