कोपागंज। थाना के पास ऑटो चालक और सवारी में बैठने को लेकर रविवार की शाम विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। बात इस कदर बढ़ गई कि दोनों में मारपीट के दौरान ड्राइवर के सिर में चोट लगने से वह जमीन पर गिर कर लहूलुहान हो गया। वही सवारी युवक को भी गंभीर चोट आई। आसपास अफरातफरी मच गई और भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले गयी और आगे की कार्रवाई में जुट गई। संवाद