कोपागंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा लारनपुर में बापू हॉस्पिटल के पास सोमवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चेरा राम का पूरा निवासी मोहम्मद मुस्लिम पुत्र अब्दुल सत्तार सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे कोपागंज बाजार से रोजा इफ्तारी का सामान लेकर अपने घर जा रहा था।
अभी वह बापू हॉस्पिटल के पास पहुंचा था कि ग्राम सभा लारनपुर से तेज गति के साथ आ रही कार के चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजते हुए पुलिस को सूचना दी। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार पहिया वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।