सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम बाजार स्थित लोकापुरा बस्ती में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शीशम के पेड़ पर लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की सुबह बढुआ गोदाम के लोकापुरा बस्ती के बाहर संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात युवक शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान नही हो पाई है। युवक के सिर पर चोट लगी हुई थी और दोनों हाथ में पट्टी बधी थी। घटना के संबंध में एसओ सरायलखंसी हरीशंकर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह एक दिन पहले अदरी मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल भी हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।