फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल राय 1.22 लाख मतों से जीते

विज्ञापन
घोसी लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी की जीत के बाद नगर के बलिया मोड़ स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय के बाहर जश्न मनाते कार्यकर्ता। अतुल राय के भाई पवन राय को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई।  - फोटो : mau
विज्ञापन
लोकसभा घोसी सीट से गठबंधन से बसपा प्रत्याशी अतुल राय ने भाजपा के हरिनारायण राजभर को 122568 वोटों से हराकर हरिनारायण राजभर के दुबारा सांसद बनने का सपना तोड़ दिया। पहले ही चरण से अतुल राय ने जो बढ़त बनाई तो अंत तक कायम रही। इसका परिणाम हुआ कि 34 चक्र के बाद अतुल राय को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान 30 हजार वोटो से पीछे होने पर भाजपा के हरिनारायण राजभर मतगणना स्थल से करीब एक बजे बाहर निकल गए। देर शाम विजय की घोषणा होने पर बसपा समर्थकों ने जमकर अबीर  गुलाला उड़ाया। साथ ही जमकर जश्न मनाया। इस दौरान सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने जय भीम के साथ भारत माता की जय का नारा लगाया।
विज्ञापन


 कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को घोसी लोकसभा सीट की मतगणना नवीन मंडी परिषद में सुबह आठ बजे से शुरु हुई। इस दौरान पहले ही चक्र में सदर विधान सभा की एक ईवीएम का डिस्प्ले खराब हो गया। इसका परिणाम रहा कि उसकी गणना वीवी पैड में पड़ी पर्ची से कराई गई।  इसके चलते रुझान देर से आना शुरु हुआ। पहले चक्र का रुझान करीब साढ़े नौ बजे आया। पहले चरण में अतुल राय ने भाजपा के हरिनारायण राजभर से 2419 मतों की बढ़त बनाई। इसके बाद हर चक्र में जीत का अंतर बढ़ता ही गया। गठबंधन प्रत्याशी के हर चक्र में बढ़त मिलने के सूचना पर मतणना स्थल पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और अभिकर्ताओं में मायूसी छा गया। इसका परिणाम  रहा कि एजेंट धीरे -धीरे गणना स्थल से बाहर निकलते गए।

 मंडी परिसर में हुई मतगणना का परिणाम आने के बाद गठबंधन  को मिली जीत के बाद समर्थकों के खुशी का ठिकाना न रहा। सुबह से ही गठबंधन प्रत्याशी की बढ़त से समर्थक खुश नजर आ रहे थे। बढ़त की खबर की जानकारी मिलते ही लोग नाचने गाने लगते। लेकिन जैसे ही जीत की पक्की खबर मिली गठबंधन नेता तथा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।  उधर गठबंधन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


देर शाम जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जब अंतिम चरण के परिणाम को घोषित किया, तो गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 573829 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हरिनारायण राजभर को 451261 मत पाकर संतोष करना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहे। मतगणना स्थल पर आने जाने वालों को कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ा। जिलानिर्वाचन/जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर लगातार चक्रमण कर पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। सकुशल मतगणना संपन्न होने पर डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें