फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से आ रही छात्रा के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर के पास भातकोल कोपागंज मार्ग पर शनिवार को कोइरियापार स्थित एक स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही छात्रा के अपहरण का प्रयास स्कार्पियो सवारों ने किया। कार की टक्कर से छात्रा की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। अपहर्ताओं से बचकर भागती हुई वह घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। छात्रा के नाना ने पुलिस को तहरीर दी है। छात्रा की मां की हत्या मुंबई में मार्च 2012 में हो गई थी। हत्या के आरोप में छात्रा के पिता के विरुद्ध मुंबई में मुकदमा दर्ज हुआ। उस समय छात्रा तीन साल और उसका भाई पांच साल का था। इसके बाद उसके पिता ने बच्चों की सुधि नहीं ली। दोनों बच्चे मोहनपुर निवासी अपने नाना अंबिका यादव के यहां पल रहे हैं। यहीं से दोनों स्कूल में पढ़ने जाते हैं। शनिवार को लगभग सवा दो बजे छात्रा घर लौट रही थी। मोहनपुर मोड़ के पास स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने उसकी साइकिल में टक्कर मारकर रोक लिया और स्कार्पियो में बिठाने का प्रयास करने लगे। युवकों की मंशा भांपकर छात्रा शोर मचाती हुई भाग निकली। घटना से छात्रा और उसके ननिहाल वाले दहशत में हैं। छात्रा के नाना ने उसके पिता पर अपने साथियों संग अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें