फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा गायघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमसा नदी के गायघाट तथा शिव मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने इसके लिए 1.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिम्मेदारी उप्र राज्य निर्माण निगम को सौंपी गई है। बजट जारी होने के बाद सुंदरीकरण कार्य शुरू हो गया है। छह माह के बाद यह पौराणिक स्थल आकर्षक रुप में नजर आने लगेगा। नगर के तमसा तट स्थित गायघाट पौराणिक स्थल हैं। यहां प्राचीन शिव मंदिर होने से हमेशा पूजन अर्चन करने के लिए भक्त पहुंचते हैं। गायघाट जीर्ण शीर्ण हो जाने से श्रद्धालुुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गायघाट शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास से पर्यटन विभाग ने इसकी सुधि ली। पौराणिक स्थल को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए गायघाट तथा शिव मंदिर का सुंदरीकरण सहित अन्य विकास कार्य होंगे। 53 मीटर लंबे तथा 30 फीट चौड़े गायघाट में लाल पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा। मंदिर परिसर में धर्मशाला, बाउंड्रीवाल, घाट में रिटेनिंग वॉल, सीढ़ियों का निर्माण, मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य, हाईमास्ट लाइट, सोलर लाइट के साथ ही आरसीसी बेंच भी लगाए जाएंगे। प्रोजेक्ट दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाएगा। गायघाट मंदिर समिति के सचिव रामसकल चौहान ने बताया कि सामूहिक प्रयास से पर्यटन विभाग से प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। पौराणिक स्थल को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होने से नगर के विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें