फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नवोदय विद्यालय में नौकरी के नाम पर ठगी का प्रयास, प्राचार्य ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में संविदा शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठग सक्रिय हो उठे हैं। ऐसी ही जानकारी रविवार को विद्यालय के प्राचार्य को उस समय हुई जब इस नियुक्ति को लेकर उनके रिश्तेदार को ठग के फोन आने लगे। इसकी जानकारी होते ही प्राचार्य ने इसकी सूचना पुलिस के साइबर सेल को दी। प्राचार्य सोमवार को लिखित शिकायत देंगे। इस संबंध में प्राचार्य ने कोई भी भर्ती स्थानीय स्तर से न होने की बात कही, साथ ही लोगों से ठगों के बहकावे में न आने की अपील की।
विज्ञापन

प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में टीचिंग स्टॉफ में उनको लेकर 26 पद स्वीकृत हैं। 25 पद पर शिक्षकों की तैनाती है, जबकि सामाजिक विज्ञान के शिक्षक का पद के साथ नॉन टीचिंग में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए एक स्टॉफ नर्स का पद रिक्त है। बताया कि विद्यालय में स्थायी पद पर नियुक्ति जहां दिल्ली से होती है, वहीं संविदा के लिए लखनऊ से नियुक्ति होती है। लेकिन कुछ ठग जो बेहद शातिर है वह इस जानकारी को बेहद तोड़ मरोड़ कर लोगों को ठगने के लिए झांसा दे रहे हैं। बताया कि उन्हें ठगों की इस बात की जानकारी तब हुई जब उनके एक रिश्तेदार ने उनके जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थानीय स्तर से नौकरी मिलने की बात कही। बताया कि उन्होंंने इस संबंध में साइबर सेल को अवगत करा दिया है। वहीं इस मामले में एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है, साइबर सेल को उन्होंने अवगत करा दिया है तो साइबर सेल अपनी कार्रवाई में जुट गई होगी। साथ ही वह अब खुद इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

मामला मौखिक रूप से सामने आया है। लिखित शिकायत मिलते ही जांच पड़ताल की जाएगी।-हरेंद्र यादव, साइबर सेल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें