फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: दिनेश मौर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जन अधिकार पार्टी ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से अवगत कराया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के घटक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा सांसद असददुद्दीन ओवैसी के ऊपर हुए कातिलाना हमले से ऐसा प्रतीत होता है कि गरीबों, मजदूरों की आवाज बुलंद करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जन अधिकार पार्टी कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती है। चुनाव के समय आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी ऐसे हमले लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। जन अधिकार पार्टी मांग करती है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के नेताओं को मजबूत सुरक्षा प्रदान किया जाए। जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए। पत्रक सौंपने वालों में बृजेश विश्वकर्मा, विकास मौर्य, नारायण मौर्य, उमेश मौर्य, दिनेश मौर्य, सुभाष मौर्य, संतोष मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें