फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्यूबवेल पर सोने जा रहे किसान पर हमला, मृत समझकर भागे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कारीसाथ गांव में मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे ट्यूबवेल पर सोने जा रहे किसान पर कुछ लोगों ने हमला कर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने मंगलवार की रात चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कारीसाथ गांव निवासी रामजनम यादव द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार मंगलवार की देर शाम आठ बजे खाना खाकर ट्यूबवेल पर सोने जा रहा था। तभी गांव निवासी श्रीकिशुन, हरिकेश, दुर्गेश, शंभू के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडा लात घूसों से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा, हमलावरों उसे मरा समझकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद होश आने पर परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें