नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम पर शुक्रवार को पैसा निकालने के लिए जुटी लोगों की भीड़।
होली, गुड फ्राइडे व महीने का अंतिम शनिवार होने के चलते 23 मार्च से लेकर 27 मार्च तक जिले के सभी बैंक बंद हैं। बैंकों के साथ साथ उनके एटीएम भी बंद हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। पांच दिनों तक बंद रहने से व्यापारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक एटीएम से दूसरे तक दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन मायूसी ही हाथ्ा लग रही है।
होली की छुट्टी, गुड फ्राइडे, महीने का अंतिम शनिवार और उसके बाद रविवार, यह पांच दिन आम उपभोक्ताओं के लिए काफी परेशानीवाले है। इन दिनों में जिले के सभी बैंक बंद रहे। वहीं बैंकों के साथ साथ एटीएम भी बंद रहे। बैंकों ने इस दौरान एटीएम में रुपये भी नहीं डलवाए।
इससे उनके भ्ाा शटर डाउन हो गए। शुक्रवार को जब अमर उजाला टीम ने शहर के एटीएमों का हाल जाना तो शहर में सबसे व्यस्त इलाके सहादतपुरा स्थित स्टेट बैंक का एटीएम बंद मिला। इसी तरह से रेलवे स्टेशन पर स्थित और भीटी अंधा मोड़ स्थित स्टेट बैंक का एटीएम भी बंद मिले।
लोग रुपयों की बैंक से निकाली के लिए भटकते रहे। इसके अलावा गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक का एटीएम कुछ देर के लिए खुला। जहां पर पैसा निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। लोग घंटों धूप में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए।
इसी प्रकार से नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित सिंडीकेट बैंक और फातिमा तिराहा स्थित विजया बैंक का एटीएम भी बंद मिला। इसके अलावा शहर के कई एटीएम बंद रहे। जिसके चलते लोगों को पैसा निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक बंद होने से किसी भी एटीएम में कैश फंडिंग का भी काम नहीं हो रहा है। इसलिए होली के बाद से सभी एटीएम बंद हैं।