फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएम जनआरोग्य मेले में 1918 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद की सभी 41 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1918 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

मेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आने वाले मरीजों की जांच करने के बाद उपचारित किया। सीएमओ डाॅ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में मरीजों के रक्त की जांच के बाद ही विशेषज्ञों की टीम ने सभी का उपचार किया। साथ ही किशोर और किशोरियों को भी साफ- सफाई के बारे में बताया गया। बताया कि स्वास्थ्य मेला में कुल 1918 मरीजों का उपचार किया गया, इसमें 910 पुरुष, 862 महिला और 146 बच्चे शामिल थे। इस दौरान चिरैयाकोट में सबसे अधिक 178 मरीजों का उपचार किया गया और सबसे कम सुल्तानपुर पीएचसी पर सिर्फ 38 मरीज आए थे। सीएमओ ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजाें को ठंड से बचाव के लिए विशेष सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें