कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भांवरकोल चट्टी पर छह मनबढ़ों द्वारा एक होमगार्ड से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के भांवरकोल निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वह हलधरपुर थाने में होमगार्ड है। आरोप लगाया कि बीते 14 फरवरी की रात्रि नौ बजे हलधरपुर से ड्यूटी कर मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर जा रहा था। जहां भांवरकोल चट्टी पर गांव के ही पिन्टू यादव पुत्र राजेन्द्र, धर्मेन्द्र यादव पुत्र राम भवन, अशोक यादव पुत्र स्व मुन्नू यादव ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित होमगार्ड ने स्थानीय थाना में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।