घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल गांव में सोमवार की शाम को एक दुकान पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 20 आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमे के मुताबिक पिढ़वल गांव में एक व्यक्ति की दुकान पर बैठकर कुछ लोग शराब पीने की कोशिश कर रहे थे। दुकानदार ने जब विरोध किया तो लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में राम भवन की तहरीर पर पुलिस ने हीरा ,आनंद, आलोक ,श्याम नारायण ,मनोज, विनोद, फूलचंद, धर्मदेव, विजय, पंकज, अरविंद और रमेश सहित 16 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि दूसरे पक्ष के आनंद कुमार की तहरीर पर अरुण यादव, अजीत कुमार चौहान, रामभवन, रामजीत, आदित्य के विरुद्ध हरिजन बनाम सवर्ण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।