छात्रा से मांगा नंबर, विरोध करने पर भागा, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने जा रही एक छात्रा से छेड़खानी एक मनचले को महंगा पड़ गया।
दरअसल बार-बार मोबाइल नंबर मांगने पर साहसी किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जहां आरोपी मनचला फरार हो गया। इसके बाद जागरूकता दिखाते हुए किशोरी ने मधुबन थाने पहुंचकर सूचना दी।
थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने एंटी रोमियो टीम प्रभारी हरेंद्र साहनी और उनकी टीम में शामिल जसोदा, पूनम सिंह को घटनास्थल पर भेजा। जहां टीम ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से मनचले की पहचान की, जहां करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी शिवकुमार निवासी अकोल्ही मुबारकपुर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।