फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक सिंह सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने मऊ जिले की बहुप्रतीक्षित सदर सीट से अशोक सिंह पर विश्वास जातते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। अशोक सिंह के नाम को लेकर पिछले काफी समय से कयासबाजी की जा रही है। अशोक सिंह का टिकट फाइनल होते ही इस सीट पर सियासी तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। अशोक सिंह मऊ सदर सीट से टिकट पाने वाले दावेदारों की लंबी सूची में शामिल थे। अशोक सिंह के भाई मन्ना सिंह की वर्ष 2009 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। अशोक सिंह की तरफ से पिछले दो विधानसभा चुनावों से भाजपा से टिकट की दावेदारी की जा रही थी। मऊ की इस दिलचस्प सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कई दिग्गज नेता अपने दावेदारी पेश कर रहे थे। शनिवार को सूची जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और अशोक सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर उन्हें टिकट मिलने की बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें