फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक अभियान को लेकर प्रशिक्षित हुई आशा कार्यकत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को एक जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान को लेकर प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में डीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव ने कहा कि संचारी रोग से बचाव के लिए विशेष रूप से लोगो को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।सभी आशा आपने अपने कार्य क्षेत्र में घर घर जा कर लोगो को कोरोना का टीका लगवाने,साफ सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। घर घर दस्तक देने के साथ ही परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य जांच करेंगी। जिस घर मे जुखाम,बुखार,खांसी आदि बीमारियों से ग्रसित मरीज मिलने पर स्टिकर चिपका कर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देंगे। इसकेे बाद डॉक्टर द्वारा उपचार की व्यवस्था की जायेगी। वहीं वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक आयुष राय ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के बारे में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सचेत करेंगी। इस दौरान प्रभारीचिकित्साधिकारी डाक्टर फैजान आशा संगिनि विनीता मिश्रा, आरती मिश्रा, मीरा देवी, आशा निर्मला राय,प्रियंका मिश्रा, ममता देवी, ज्ञानमती देवी, सावित्री,रिशु, रीना राय, राजमती सहित अन्य उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें