फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। आशा कार्यकर्ताओं ने पीबी इंसेंटिव का भुगतान न मिलने और भुगतान के लिए कमीशन की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक बेवजह उत्पीड़न और परेशान किया जाता है। बार-बार वेतन बाधित करने की धमकी दी जाती है। आरोप लगाया कि अधीक्षक आशा कार्यकर्ताओं के साथ समुचित आचरण नहीं करते हैं। पल्स पोलियो, टीकाकरण, नसबंदी सर्वे सहित अन्य सरकारी और राष्ट्रीय कार्यक्रमों मे सहभागिता के बाद भी इसका भुगतान नहीं किया जाता है।
बताया कि नसबंदी की प्रोत्साहन राशि का कई महीनों से भुगतान नहीं हुआ है। जिससे क्षेत्र में नसबंदी कराने वाले लोग संबंधित आशा कार्यकर्ता पर तरह-तरह का सवाल उठाते हैं। आरोप लगाया कि मानदेय और इंसेंटिव भुगतान में भेदभाव किया जाता है। मांगे मानी नहीं जाती है तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जएगा। प्रदर्शन करने वाले में सुमित्रा देवी, संगीता, कुसुम यादव, लक्ष्मी, रंभा, बिंदु, प्रीति, संगीता, किस्मती, चंद्रकला, चिंता, रेनू, अनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन






आशा कार्यकर्ताओं का आरोप बेबुनियाद है। सभी का मानदेय और इसेंटिव का समय से भुगतान किया जाता है। आशा कार्यकर्ताओं के आरोप की सत्यता के लिए वाउचर की जांच की जा रही है। जल्द ही बकाया का भुगतान किया जाएगा। - रामबदन, अधीक्षक, सीएचसी मुहम्मदाबादगोहना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें