फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आशा कार्यकर्ताओं ने शुरू की कलम बंद हड़ताल

विज्ञापन
बड़राव ब्लाक ​स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं आशा और संगिनी। 
विज्ञापन
बोझी। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी ने सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव के अधीक्षक डॉ. रामबदन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सोमवार से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी गई है। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कोई सरकारी कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। सरकारी दस्तावेजों से संबंधित कार्यों के साथ ही विभिन्न पोर्टल पर होने वाले कार्यों का भी बहिष्कार करने की बात कही गई है।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों के समाधान की मांग कर रही हैं।
इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ओमश्री, संगीता, शिव कुमारी, संजू, ममता, आशा चौहान, निर्मला, सविता देवी, कंचन मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें