फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योजनाओं में दो साल से भुगतान नहीं किए जाने पर अस्पताल पर प्रदर्शन किया। कहा भुगतान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर तैनात आठ आशा संगिनी, 220 आशा कार्यकर्ताओं को दो वर्ष से जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व वंदना, एसी फ राउंड, नसबंदी और कोविड आदि का भुगतान नहीं हुआ है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं को दो वर्ष से पेमेंट नहीं मिल सका है। आला अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा सका है। भुगतान न होने से आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने तीन के अंदर भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में चिंता तिवारी, बबली, बीना राय, साधना गिरी, अनीता राय, सुशीला देवी, रीमा, पुष्पा, पूनम पाल, संजू यादव, फूलकुमारी, सुमन सिंह, रीमा, सरिता, मीना देवी प्रमिला, सितारा खातून, इंद्रावती देवी, अनुसुइया सरोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें