फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रक्रिया पूरी स्कूल खुलते ही 537 बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में 537 बच्चों का निजी स्कूलों में पढ़ने का सपना पूरा हो गया है। 15 जून को दूसरी लॉटरी शासन स्तर पर निकाली गई। अब इन बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। कक्षा आठवीं तक सरकार फीस भरेगी। एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। निजी स्कूलों में चयन होने से बच्चे तथा अभिभावक प्रसन्नचित हैं। सरकार की तरफ से गरीब बच्चों को प्रत्येक वर्ष निजी स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिला दिलाए जाते हैं। पहले चरण में 544 आनलाइन आवेदन आए थे। जिसमें 445 आवेदन स्वीकृत किए गए। पहली लाटरी में 388 बच्चों का चयन निजी स्कूलों में हुआ था। दूसरी लॉटरी के लिए 324 ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। इनमें 191 बच्चों के फार्म सही पाए गए। शेष फार्म रिजेक्ट कर दिए गए। 15 जून को शासन स्तर पर एडमिशन के लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें 149 बच्चों का चयन किया गया। तीसरे चरण के लिए 25 जून से 10 जुलाई तक आनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। सत्र 2021-22 के लिए अब तक दो चरण में 537 बच्चों का चयन किया गया है। कक्षा एक से आठवीं तक की फीस सरकार से स्कूलों को दी जाएगी। इसके लिए अधिकतम 450 रुपये निर्धारित है। कोविड संक्रमण के चलते स्कूल बंद चल रहे हैं। इसके चलते एडमिशन प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है।इस संबंध में पहली कक्षा के लिए चयनित आदित्य भारद्वाज का कहना है कि निजी स्कूल में एडमिशन के लिए चयन होने से काफी खुश हूं। इसी क्रम में पहली कक्षा के लिए चयनित अज्जू का कहना था कि एडमिशन के लिए चयनित से निजी स्कूल में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इस बाबत जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता बीबी पांडेय का कहना था कि दो चरण मेें आरटीई के तहत 537 बच्चों का चयन किया गया है। इन बच्चों को आवंटित स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें