फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टेबल टेनिस में अरुण चौहान ने मारी बाजी, जीता खिताब

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में टेबल टेनिस मैच में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ में बुधवार को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में संकाय प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता अरुण चौहान बने।
विज्ञापन


टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पहला मैच बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अरुण चौहान और ऋतिक कुमार के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में अरुण चौहान ने 11-07, 09-11, 11-06 के स्कोर से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच बीएससी द्वितीय वर्ष के भरत गौड़ और बीए तृतीय वर्ष के दिवाकर यादव के बीच खेला गया। इसमें दिवाकर यादव ने 11-08, 11-06 के सीधे सेटों में भरत गौड़ को पराजित कर जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अरुण चौहान और दिवाकर यादव के बीच खेला गया। रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में अरुण चौहान ने 11-08, 07-11, 11-09 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रद्युम्न पासवान, डॉ. इश्तियाक, डॉ. आर. पी. मिश्रा, डॉ. जंग बहादुर प्रजापति, डॉ. कलाम एवं डॉ. विशाल जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरिलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें