फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दस्तकारों-कारीगरों को मिलेगी ट्रेनिंग, मानदेय और टूलकिट भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों के साथ पारंपरिक कारीगरों निपुण और दक्ष बनाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2024-25 के तहत मिलेगी। इसके लिए इच्छुक आवेदक 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि योजना के तहत जिले के परंपरागत दस्तकारों जैसे- बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, हलवाई, टोकरी बुनकर एवं राजमिस्त्री हस्तशिल्पियों की आजीविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण के लिए कारिगरों को कौशल वृद्धि के लिए ट्रेनिंग देकर दक्ष बनाया जाएगा। इस प्रशिक्षण अवधि में मानदेय देय भी मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षार्थियों को उन्नत प्रकार के टूलकिट दिए जाएंगे। इस योजना के लिए 29 जून तक आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक को पारंपरिक, बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, हलवाई, टोकरी बुनकर एवं राजमिस्त्री हस्तशिल्पी आदि व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए। इसमें एक परिवार का एक सदस्य ही आवेदन के पात्र होगा। पात्रता को लेकर जाति एक मात्र आधार नहीं होगा। परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप में प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष अथवा नगर पालिका/नगर निगम के संबंधित वार्ड के सदस्य की ओर से निर्गत किया गया। प्रमाण पत्र पेश करना अनिवार्य होगा। आवेदन-पत्र केवल वेबसाईट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर भरा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें