उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थी जाफरपुर निवासी एक युवक को शुक्रवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी की है।
इसकी शिकायत किसी ने पुलिस अधीक्षक से की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। गांव निवासी एक युवक ने फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो से छेड़छाड़ करते हुए उन पर अभद्र टिप्पणी की।
इसकी शिकायत एक फेसबुक यूजर ने एसपी अनुराग आर्य को स्क्रीनशाट्स उनके मोबाइल पर भेजते हुए की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।