फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी बदमाश के शरणदाता असलहा के साथ गिफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोपागंज थाने की पुलिस ने सोमवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर पचास हजार के ईनामी बदमाश राहुल सिंह को शरण देने वाले तीन लोगों को इंदारा रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचा। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने सभी का संबंधित धाराओं में चालान किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में यशवंत राव सरायलखंसी थाने के बड़ा गांव का निवासी है। इसी क्रम में अभिषेक यादव सरायलखंसी थाने के इंदरपुर भलया गांव का और सोनू पाल सरायलखंसी थाने के चकमेहंदी गांव निवासी है। आरोप है कि तीनों व्यक्ति 50 हजार के इनामी बदमाश राहुल सिंह को संरक्षण देने का काम करते है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी।
इसी क्रम में सोमवार की सुबह पुलिस मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंदारा रेलवे क्रॉसिंग के पास से तीनों आरोपियो को दबोचा। तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपियों में यशवंत के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस, अभिषेक यादव और सोनू पाल के पास से रुपया बरामद किया। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर सभी का संबंधित धाराओं में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें