फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2017 11:59 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी।  कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली गांव स्थित डीएसएसए महाविद्यालय में बुधवार की दोपहर घुसकर बीए की छात्रा के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर असलहे से धमकाने के मामले को पुलिस ने टालमटोल करने का पूरा प्रयास किया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में मामला कैद होने के कारण पुलिस बेबस नजर आई। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी को गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार की।   
विज्ञापन

 गिरफ्तार आरोपी युवक मुनीश पुत्र बदरे आलम कोपागंज थाने के  फतहपुर ताल नरजा गांव का निवासी है। आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की दोपहर पिडवल मोड़ से गिरफ्तार किया। बुधवार की दोपहर महाविद्यालय परिसर में घुसकर युवक द्वारा घटना को अंजाम देने से महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भय व्याप्त है। पीड़ित छात्रा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा के अनुसार आरोपी युवक उसका पीछा करते हुए महाविद्यालय तक पहुंचा। इसके बाद शिक्षण कक्ष में पहुंचकर उसके साथ छेड़खानी करते हुए अपने साथ चलने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा। युवक की इस हरकत का छात्रा ने जब विरोध किया तो वह उसे तमंचा सटा दिया। युवक की इस कृत्य से महाविद्यालय में हड़कंप मच गया। लोग जब तक कुछ समझते युवक वहां से फरार हो गया।
 महाविद्यालय पूर्व विधायक का है। महाविद्यालय में हुई इस घटना से कालेज प्रबंधन भी तिलमिला गया। युवक की हरकत सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। कालेज प्रशासन ने तुरंत घटना की सूचना घोसी कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रकरण की जांचकर मामले को हल्का करने का प्रयास की। लेकिन सीसी टीवी फुटेज में मामला कैद होने के कारण पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा। दूसरी तरफ पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें