फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड नहीं तो जुर्माना

विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन से 12सौ मजदूरों के आने को लेकर रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी ज? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन प्रशासन ने नया फरमान लागू किया है। ऐसे में बृहस्पतिवार से सड़क पर निकले व्यक्ति के पास गमछा या मास्क के साथ मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होना जरूरी है। इनमे कमी मिली तो 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। यह जानकारी बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु एप प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। किसी लिंक से नहीं करें। बताया कि जिले से जांच के लिए 514 सेंपलिंग की गई। इसमें 456 की रिपोर्ट आई। इसमें एक पूर्व में पॉजिटिव मिला, शेष सारी रिपोर्ट निगेटिव है। जिलाधिकारी ने बताया कि गैर प्रांतों से लोगों के आने का सिलसिला शुरु हो गया है। बुधवार को 258 यात्री बलिया से बस द्वारा मऊ पहुंचे है। जबकि बृहस्पतिवार को साबरमती एक्सप्रेस से 1200 लोग जनपद में पहुंचेंगे। इसमें केवल 294 यात्री जिले के हैं। इन यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उनके जिले भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए रोडवेज की 50 बसें लगाई गई हैं। डीएम ने बताया कि अब तक विभिन्न प्रांतों से मऊ आने के लिए 12 हजार 564 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें सबसे अधिक तीन हजार लोग महाराष्ट्र से आएंगे। स्पष्ट किया कि आने वाले लोगों से किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा। जो भी स्टेशन या क्वारंटीन सेंटर पहुुंचा तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। उधर, जनपद में बाहर से आने वाले 12 सौ यात्रियों को रोकने और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे गतंव्य तक भेजने आदि की व्यवस्था को देखने के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य रेलवे स्टेशन पहुंचे। अधिकारियों के संग स्वास्थ्य विभाग की टीम थी। इस दौरान निर्णय लिया गया कि यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 50 टीमें लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें