फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालेपर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर एक शख्स पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिसने यह मुकदमा एक स्थानीय सपा नेता की तहरीर पर किया है। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। सपा नेता अजय यादव उर्फ आंसू ने दोहरीघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि समाज सेवक टीपू बाबू के पोस्ट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के विरुद्ध फेसबुक पर राहुल सिंह नामक व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ राजकेश्वर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। तहरीर देने जाने वाले कार्यकर्ताओं में इंद्रकैलाश यादव, बिहारी यादव, सतीश यादव, लालबाबू सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें