फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन कर रहे सपा नेता संग चार को पुुलिस नेे उठाया

विज्ञापन
मधुबन तहसील में अनशनकारी सपा नेता सुभाष यदुवंशी व अन्य को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। विद्युत विभाग खण्ड द्वितीय घोसी के अधिशासी अभियंता कार्यालय सहित बिजली विभाग मेें व्याप्त भ्रष्टाचार को दूूर करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में सोमवार को अनशन कर रहे सपा नेता जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी संग चार लोगों को पुुलिस उठा ले गई। पुलिस ने उन पर लाकडाऊन के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुुलिस अनशन स्थल पर लगाया गया टेंट और लाउडस्पीकर भी ले गई। गिरफ्तारी का सपाजनों ने विरोध करते हुए इसे सरकार के इशारे पर पार्टी जनों का उत्पीड़न बताया। जिला पंचायत सदस्य मार्च से लेकर अब तक अधिशासी अभियंता की जांच कर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने ,विद्युत कनेक्शनों में धन उगाही बंद पर अंकुश ,उपभोक्ताओं के त्रुटिपुर्ण बिलों में शीघ्रता के साथ सुधार सहित क्षेत्र में कई दशक से जर्जर पड़े विद्युत पोलों व तारों को बदलने की मांग करते रहे हैं। इन मांगों को लेकर कई बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। इसी से क्षुब्ध जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी तहसील परिसर में अनशन पर बैठ गए। एसडीएम ने सपा नेता को समझाया कि वह अनशन न करें। नहीं माने तो सख्ती की जाएगी। इसके बाद उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने अनशन पर बैठे सुभाष यदुवंशी, डा.खुर्शीद अहमद, वृजेश कुमार मौर्य और हरीन्द्र बनवासी को गिरफ्तार कर लिया और उन पर लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें