फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा नदी में डूबे किशोर का शव मिला

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे मे तमसा नदी के रामघाट के पास डूबे बालक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे मे तमसा नदी के रामघाट के पास रविवार को सुबह लगभग 10 बजे नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से लापता किशोर का शव सोमवार को कोतवाली के मीरपुर रहीमा बाद पुल के पास नदी के किनारे मिला। दोपहर मे गांव के किसी व्यक्ति ने देखा तो इसकी सूचना समाजसेवी सैफ खान को दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मुहम्मद आसिफ 14 पुत्र इम्तियाज निवासी मोहल्ला जमीन बरामदपुर अपने मोहल्ले के साथी के साथ रविवार को सुबह राजघाट के पास नदी में नहाने के लिए उतरा। तेज बहाव तथा गहरे पानी में चले जाने के कारण आसिफ नदी में डूबने लगा। उसके साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। यह देख उसका साथी भागते हुए घर आया और परिजनों को बताया। पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे लेकिन आसिफ का पता नहीं चल सका। सोमवार को उसका शव नदी किनारे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें