फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मुहल्ला सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा के बरईपुर मुहल्ला के पूर्वी क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर शनिवार को उक्त आबादी में जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया। इसके साथ ही आसपास के घरो में रहने वाले लोगो को होम क्वारंटीन किया गया है। युवक को परदहां स्थित आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के बरईपुर खरांती मुहल्ला का रहने वाला 20 साल का युवक तेलंगाना प्रांत के विजयवाड़ा शहर ने आलमारी बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। वह विजयवाड़ा से बीते एक जुलाई को घर आया था। तीन जुलाई को मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सीएचसी पर इसका सैंपल लिया गया। शुक्रवार को रिपोर्ट मिलने पर युवक पॉजिटिव मिला। इसके बाद उसे शुक्रवार को ही आइसोलेट कर दिया गया। शनिवार तहसीलदार संजीव कुमार यादव एवं स्वास्थ्य टीम उक्त युवक के मोहल्ला में जाकर आसपास के घरों में रहने वालों का सैंपल लिया गया। साथ ही युवक के परिजनों का सैंपल लेने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया।
तहसीलदार संजीव यादव की देखरेख में मोहल्ले में जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया। बरईपुर मोहल्ले में जाने वाले मुख्य मार्ग को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बैरिकेटिंग कर दोनों तरफ से बंद कर दिया। उन्होंने मोहल्ले में साफ सफाई और सेनीटाइज करने का निर्देश दिया है । इस अवसर पर नगर पंचायत कर्मचारी गुंजन श्रीवास्तव, महेंद्र चौहान, शहजादे, सुमंत यादव आदि सफाई कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें