फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदक अपूर्ण अभिलेख तीन दिन के अंदर करें पूर्ण:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सहायक निदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत आनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों का सत्यापन कार्य जारी है। कुछ लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, भूमि स्वामित्व संबंधी अभिलेख खतौनी / घरौनी आदि पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं। इस कारण से सत्यापन में समस्या आ रही है। आवेदन पत्र वापस किए जा रहे हैं। ऐसे में आवेदनकर्ता तीन दिन के अंदर अपने अपूर्ण कागजात आईडी पासवर्ड से लॉगइन कर अभिलेख पूर्ण कर लें। बताया कि आवेदन पूर्ण होने की स्थिति में आवेदन पत्र का चयन संभव नहीं है। किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समाधान के लिए विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग कार्यालय में किसी कार्य दिवस में संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें