फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नगर पंचायतों में बढ़े 15151 नए मतदाता,7865 का नाम सूची से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन अंतिम दौर में है। अंतिम सूची का प्रकाशन 31 अक्तूबर को होना है। इसके बाद आपत्ति का निस्तारण कर संशोधित सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र की तीनों नगर पंचायतों में मतदाता सूची में जोड़ने-घटाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। संशोधन के अनुसार तहसील क्षेत्र की तीनों नगर पंचायतों में कुल 15151 नए मतदाता बढ़े हैं। जबकि 7865 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है। इसके अतिरिक्त 495 मतदाताओं के नामों में संशोधन हुआ है।
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा अभी होनी है लेकिन दिसंबर माह में चुनाव की संभावना को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब इसकी रेंडम जांच के बाद 31 अक्तूबर को प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आपत्ति का निस्तारण कर संशोधित सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में मुहम्मदबाद गोहना, चिरैयाकोट और वलीदपुर सहित तीन नगर पंचायतें हैं। दिसंबर महीने में संभावित नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता नामावली सूची तैयार की जा रही है। इस क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में कुल 6298 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। जबकि 2628 मतदाताओं का नाम सूची से काटा गया है। 240 मतदाताओं के नामों में त्रुटि पाई जाने पर उसे संशोधित किया गया है।
इसी प्रकार चिरैयाकोट नगर पंचायत में कुल 4447 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि 3270 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है। चिरैयाकोट में 188 मतदाताओं के नामों में संशोधन की आपत्ति मिलने पर इसमें संशोधन किया गया है। इसी प्रकार वलीदपुर नगर पंचायत में भी मतदाता सूची जांच का कार्य पूरा किया जा चुका है। यहां कुल 4406 नए मतदाता बढ़े हैं, जबकि 1967 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से बाहर किया गया है। मतदाता नामों में संशोधन को लेकर यहां कुल 67 आपत्तियां मिली हैं जिसे दूर कर दिया गया है।
उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि तहसील क्षेत्र की तीनों नगर पंचायतों में कुल 15151 नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का आवेदन मिला है। जबकि 7865 मतदाताओं का नाम विलोपन की सूची में शामिल है। संशोधित नामावली की रेंडम जांच कराई जा रही है। प्रकाशन 31 अक्तूबर को किया जाएगा। 1 से 7 नवंबर तक आपत्ति ली जाएगी और इसका निस्तारण 8 से 12 नवंबर के बीच किया जाएगा। सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें