जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को पत्रक सौंपा। जिसमें उसके बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़ित राजेंद्र राजभर ने बताया कि उसके पुत्र राजकुमार राजभर का शव 10 सितंबर 2021 को गांव मे बागीचे के पास मिली थी। बताया कि उसका पुत्र दो दिन से लापता था, काफी खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग न मिलने पर उसके द्वारा 8 सितंबर को कोपागंज थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया कि बेटे की हत्या होने की पुष्टी पर उसकी तहरीर पर पुलिस ने 12 सितम्बर को 302 हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
उसके बाद कोपागंज पुलिस ने गांव से कई लोगों को उठाकर पुछताछ कर चुकी हैं। लेकिन घटना के लगभग तीन माह बाद ही कोपागंज पुलिस ने इस हत्या का पर्दाफाश नहीं कर सकी। बताया कि उसका बड़ा बेटा श्रीराम राजभर (35) भी एक वर्ष से ज्यादा समय से लापता है जिसका कोपागंज थाना में गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज है।लेकिन आज तक उसका भी कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं इस घटना के संबंध में कोपागंज एसओ हरिराम मोर्या का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही पुलिस इसका खुलासा करने में सफल होगी।