मुहम्मदाबाद गोहाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र देकर कहा कि आरोपी धमकाकर अपने पक्ष में बयान कराने और मन मुताबिक बयान न देने पर परिवार वालों की हत्या करने की धमकी देता है।
बताया कि गांव का ही एक युवक जून में उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री लेकर भाग गया। इस संबंध में कोतवाली में आरोपी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने उसकी पुत्री को हरियाणा प्रांत के एक शहर से बरामद किया। लेकिन आरोपी वहां से भाग गया। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को धमकाया और कहा कि अगर तुम मेरे पक्ष में बयान नहीं दोगी तो तुम्हारे परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दूंगा। डर के मारे किशोरी ने पुलिस और कोर्ट के समक्ष बयान देकर अपना मेडिकल कराने से इंकार कर दिया।