फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अनुष्का यादव ने 97 प्रतिशत अंक पाकर जिले में फहराया परचम

विज्ञापन
नगर के अमृत पब्लिक स्कूल सहादतपुरा में सीबीएसई इंटरमीडिएट की जिला टॉपर अनुष्का यादव को मिठाई खि
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गया। जिले के अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शानदार रहा। विभिन्न स्कूलों के काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इस वर्ष कला वर्ग के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में अमृत पब्लिक स्कूल सहादतपुरा की छात्रा अनुष्का यादव ने कला वर्ग से 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के गालिबपुर सदरपुर स्थित किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल के आदित्य कुमार गौरव ने कला वर्ग से 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। चंद्रा पब्लिक स्कूल की विज्ञान वर्ग की छात्रा विधि श्रीवास्तव ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
जिले में सीबीएसई से 38 स्कूल संबद्ध हैं। 12वीं में 3803 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 3786 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिले के अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। कई विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें