फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तेजी से चल रहा कटानरोधी प्रोजेक्ट, कटान समस्या से मिलेगी निजात

विज्ञापन
धनौली गांव के समीप कटान रोकने हेतु सवा सात करोड़ की परियोजना पर चल रहा कार्य,
विज्ञापन
दोहरीघाट। धनौली से मुक्तिधाम श्मशान घाट करीब चार सौ मीटर तक सरयू नदी की कटान रोकने के लिए 7.24 करोड़ की लागत से कटानरोधी प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य हो रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने से कटान की समस्या से निजात मिलेगी।कटान निरोधक कार्य की परियोजना पर काम तेजी से होने से कटान रूकने की संभावना बढ़ गई है। पाच साल पूर्व नदी की धारा मोड़ने के लिए 21 स्पर (ठोकर) बनाए गए थे, लेकिन वो भी सरयू नदी की धारा मे कटकर विलीन हो गए। नदी के ऊपर नई बाजार से लेकर औझौली फोरलेन रोड बनने से नदी की सीधी धारा आकर धनौली से लेकर मुक्तिधाम तक टकराने से नदी की बैकरोलिंग होने से नदी की गहराई बढ़ती जा रही है जो भयावह स्थिति पैदा कर रही है। अधिकारियों की मानें तो 7.24 करोड़ की लागत से कटान निरोधक कार्य की परियोजना पर कार्य चल रहा है। सरयू नदी के दाहिने तट स्थित धनौली से लेकर मुक्तिधाम श्मशान घाट की सुरक्षा के लिए सबसे पहले नदी की तह पर पर जीयो बैग भरकर प्लास्टिक की डोरी मे बांधकर लगाया जा रहा है। फिर लोहे की जाली मे बोल्डर भरकर क्रेटेड वाल किया जा रहा है। तीन लेयर में अपरन और बोल्डर की पिचिंग करीब चार सौ मीटर तक की जा रही है। परकूपाइन विधि से कटान रोकने का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे कटान पर काबू पाया जा सके जबकि नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है, इसके लिए इस कटान रोधी परियोजना पर तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। धनौली से लेकर मुक्तिधाम तक कटान रोधी परियोजना के नाम पर अब तक करीब सौ करोड़ रूपये के कार्य कराये जा चुके है । लेकिन उसके बाद भी कटान का खतरा बना रहता है। नदी की बैकरोलिंग से कटान हर वर्ष होती है वहीं मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट की पूरी भौगौलिक स्थिति बदल चुकी है और गौरीशंकर घाट गहरी खाई बनती जा रही है। इधर सिंचाई विभाग का दावा है कि इस कटान रोधी परियोजना से कटान रूकने की संभावना है। इस बाबत सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मात्रेय का कहना है कि 7.24 करोड़ की लागत से कटान निरोधक कार्य की परियोजना पर तेजी से कार्य हो रहा है। 20 जून तक प्रोजेक्ट पूरा होने से कटान समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें