प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ में भड़काऊ भाषण देने के मामले में विधायक अब्बास अंसारी की याचिका पर सरकार से दो हफ्ते में जवाब तलब किया है। साथ सह-आरोपी इंस्पेक्टर गंगाराम को भी नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 11 जून 2025 को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने दिया है।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी ने कथित भाषण के ऑडियो की फॉरेंसिंक रिपोर्ट को चुनौती दी है। अब्बास अंसारी और उनके भाई पर आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान मऊ की एक रैली में मंच से दिए गए भाषण में सरकारी अधिकारियों को परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मऊ पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। संवाद