मऊ। ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रही जूनियर बालक फुटबाल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बुधवार को सेमीफाइनल में उत्तरप्रदेश की टीम ने झारखंड को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश की ओर से नदीम और निरंजन ने एक-एक गोल किया। उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से जनपद मऊ के तीन खिलाड़ी नदीम, शाहवेज और आयुश राजभर खेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जूनियर बालक फुटबाल टीम प्रशिक्षक मुकेश कुमार सब्बरवाल, मैनेजर मिर्जा शब्बीर बेग एवं इरफान जमा खान के नेतृत्व में प्रतिभाग कर रही हैे। टीम के फाइनल में पहुंचने पर फुटबाल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन एवं अवैतनिक सचिव मुहम्मद शाहिद तथा सचिव जिला ओलंपिक संघ आनंद सिंह , सचिव जिला फुटबाल संघ हाजी मुनौवर, संयुक्त सचिव ओमेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।