समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी अंशा यादव ने शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
उनके नामांकन में सपा के विधायक सहित पार्टी के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर गहमागहमी का माहौल रहा।
अन्य प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर दिन भर गुणा गणित का खेल चलता रहा लेकिन किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इस तरह से उनका जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव के नामांकन शुक्रवार को हुआ। वह कलेक्ट्रेट अपने समर्थकों के साथ विधायक सुधाकर सिंह, विधायक बैजनाथ पासवान, जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, अल्ताफ अंसारी सहित कई जिला पंचायत सदस्यों के साथ पहुंची।
जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन दाखिल करने के उपरांत अन्य पर्चा खरीदने वाले उम्मीदवारों का भी इंतजार होता रहा लेकिन किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।