जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अंशा यादव के निर्विरोध होने के बाद सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
बताते चलें कि जिला पंचायत चुनाव में कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा था। लेकिन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अंशा यादव के अलावा किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नही किया। केवल अंशा यादव ने ही नामांकन दाखिल किया। चुनाव कार्यक्रम के दौरान सोमवार 4 दिसंबर को पर्चा वापसी की तिथी थी।
जिसके बीतने के बाद आज जिलाधिकारी कोर्ट में जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अंशा यादव को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र पाने के बाद अंशा यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।
इस दौरान मुख्य रुप से विधायक बैजनाथ पासवान, जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, सपा नेता अल्ताफ अंसारी, शिवप्रताप यादव, अरशद जमाल, तैय्यब पालकी, अरुण सिंह, अशोक यादव, संजय चौधरी, धीरज राजभर,राकेश शर्मा, विजय यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष संध्या यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।