फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक और की मौत

Thu, 05 Oct 2017 11:50 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में फैले संदिग्ध बुखार की चपेट में आये एक और किशोर की वाराणसी ले जाने के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

मृत किशोर सलमान 12 नगरपालिका क्षेत्र के प्यारे पूरा मुहल्ला निवासी शकील अहमद का पुत्र था। पिता शकील के अनुसार वह बीमार पुत्र का उपचार मऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहा था। डाक्टरो ने उसको हालत में सुधार होने का आश्वासन देते रहे। गुरुवार की सुबह डाक्टरो ने उसे जबाब दे दिया। इस दौरान वह पुत्र को उपचार के लिए वाराणसी ले जाने की व्यस्था किया। लेकिन रास्ते मे उसकी मौत हो गई। बताते चले नगरपालिका मऊ क्षेत्र के क्यारी टोला, भरहु का पूरा, पूरा छंगी, प्यारे पूरा आदि मुहल्लों में संक्त्रसमक बीमारी का प्रकोप फैला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगी में विश्वास के लिए मुहल्लों में बैठक किया। इसके बाद गुरुवार को 11 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिनका उपचार चल रहा। सलमान की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। पीड़ित पिता की माने तो उसके पुत्र की मौत डेंगू से हुई है। जबकि सीएमओ सतीशचंद्र सिंह ने डेंगू मौत से किसी की मौत होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें