फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से राम का किया गया राज्याभिषेक

Thu, 05 Oct 2017 11:46 PM IST
mau news
विज्ञापन
राम राज्याभिषेक का मंचन करते कलाका
विज्ञापन
मऊ। श्री रामलीला मेला समिति की तत्वाधान में नगर क्षेत्र में आयोजित रामलीला में प्रभु श्रीराम के वन से लौटने के बाद गुरुवार की रात राजगद्दी मैदान में राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राम का राज्याभिषेक होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया।  रघुकुल की रीति और मर्यादा को बनाए रखने के लिए, कैकेई को दिए गए बचन को निभाने के लिए पिता से आज्ञा लेकर प्रभु श्री राम वन चले गए। रावण का वध करने के बाद प्रभु श्री राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे तो चारों भईयों का मिलन हुआ। इसके बाद राम के राज्याभिषेक की तैयारी शुरु की गई। इसक्रम में गुरुवार की रात आठ बजे राजगद्दी के मैदान में प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान देर मंत्रोच्चार के बीच राम प्रभु  श्री राम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान राजगद्दी मैदान में मेले का आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  सुरक्षा की दृष्टि से मेरे में पुलिस फोर्स तो लगाई गई थी। साथ ही मेले का आकर्षक था, जूस ताख खेल। इसको खेलने के लिए हर दूकानों पर भारी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें