रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीहतिलक ठाकुर के पास बुधवार की शाम एक बाइक ने दूसरी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक हेलमेट लगाने के चलते बच गया। मृतक दुबई से होली पर घर कई साल बाद लौटा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भुडुसुरीग्राम पंचायत के चौहान बस्ती निवासी उदयभान चौहान 40 के रूप में हुई। मृतक बुधवार की शाम करीब छह बजे बाइक से रतनपुरा बाजार गया था। अभी वह डीहतिलक ठाकुर स्थित नहर के पास पहुंचा था कि थाना क्षेत्र के नंगवा निवासी राज विक्रम सिंह 18 बाइक से निकल रहा था।
जहाे उसकी बाइक से उदयभान की बाइक में टक्कर हो गई। हादसे के समय उदयभान ने हेलमेट नहीं पहन रखा था , जिससे उसके सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। वहीं इस हादसे में राज विक्रम भी घायल हो। स्थानीय लोगों ने दोनों को रतनपुरा अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उदयभान को मृत घोषित कर दिया। मृतक दुबई में रहकर एक कंपनी में काम करता, बीते दिनों वह होली पर घर आया हुआ था। घटना से मृतक की पत्नी मंजू देवी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।