जनपद के विकास पुरुष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की 16वीं पुण्यतिथि पर कल्पनाथ राय स्मृति संस्थान और जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
गुरुवार का पुण्यतिथि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के बकवल स्थित आवास पर उनकी पत्नी कांग्रेस नेत्री डा.सुधा राय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
साथ ही हवन पूजन और प्रसाद वितरण का किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर डा.सुधा राय और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया और मरीजों में फल वितरण किया गया।
कोपागंज बाजार में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनके पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में भी माल्यार्पण किया गया। पतिला में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुदुही में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ परिसर में पौधोणण, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसको संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ने मऊ जिले को हर एक क्षेत्र में विकसित करने का काय किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सुधा राय ने किया। प्रदेश महासचिव धनश्याम सहाय के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, रामप्यारे यादव, इन्तेखाब आलम, प्रदीप सिंह, माधवेन्द्र बहादुर, आदि मौजूद रहे।